वनस्थली विद्यापीठ एवं हिन्दी में सूचना तकनीकी
![]()
वनस्थली विद्यापीठ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का महिला विश्वविद्यालय है। पिछले दॊ दशक में विद्यापीठ में कई नये पाठ्यक्रमों तथा कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, इलैक्ट्रोनिकी, प्रबन्धन तथा जैव प्रौद्योगिकी का समावेश किया गया। विद्यापीठ का कम्प्यूटर विज्ञान एवं इलैक्ट्रोनिकी विभाग राजस्थान राज्य में एक प्रमुख शिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र के रुप में जाना जाता है। विभाग आरम्भ से ही अनुसंधान एवं विकास की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय है। वनस्थली विद्यापीठ का यह मानना है कि "भारत में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय भाषाओं में विषय वस्तु का निर्माण तथा इसका वेब रुपान्तरण आवश्यक है।"
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र विकास ने विश्व के व्यापार, शिक्षा एवं दैनिक जीवन के कार्यों को प्रभावित किया है। ऐसी कोई भी तकनीकी यदि अंग्रेजी इन्टरफेस के साथ भारत में आती है तो वह पूर्ण रुप से सफल नहीं हो सकती क्योंकि भारत में मात्र 2 प्रतिशत जनसंख्या अंग्रेजी की जानकार है और ये संख्या हमें सचेत करती है कि हम भारतीय भाषाओं में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के लिए कदम उठाएं। वनस्थली विद्यापीठ नें इस तथ्य को भलीभाँति न केवल जाना वरन् हिन्दी में सूचना तकनीकी के विकास के लिए 1984 से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दिया, उस समय भारत में पी॰सी॰ का आविर्भाव ही हुआ था, जबकि वनस्थली विद्यापीठ ने वनस्थली ग्रंथमाला के रुप में कम्प्यूटर पाठ्यपुस्तकों के लेखन का कार्य आरम्भ करके आज तक अनेक प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक सम्पन्न किए।

सम्पर्क:
आपाजी
संस्थान,
वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान -
304 022
फोनः +91-1438-228647/48
फैक्सः +91-1438-228649
ई-मेलः
coilnet@banasthali.ac.in
वेबसाइटः www.banasthali.org;
www.ITinHindi.org