राजस्थान के आर्थिक-सामाजिक विकास हेतु सूचना प्रौद्योगिकी
कॉयल - नेट : एक परिचय
भारत सरकार के संचार एवं सूचना
तकनीकी मंत्रालय द्वारा वनस्थली
विद्यापीठ को राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिक लोकीकरण के लिए संसाधन केन्द्र के रूप में चयनित किया गया है।
इस त्रिवर्षीय प्रायोजना का उद्देश्य राज्य में हिन्दी में सूचना तकनीकी के विकास
में आने वाली समस्याओ एवं अवरोधों का पता लगाना तथा विशेष रूप से निम्न क्षेत्रों
में लोकीकृत समाधान प्रदान करना है -
- ई-स्वास्थ्य
- ई-पर्यटन
- ई-प्रशासन
- ई-व्यवसायई-अधिगम एवं दूरस्थ शिक्षा
साथ ही इसका उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी लोकीकरण शिविरों तथा प्रशिक्षार्थी-
प्रशिक्षण के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराना है।
इस प्रायोजना के अन्तर्गत वनस्थली में जो कार्य हुआ है उसमें एक निर्धारित दृष्टि
एवं नीति है जिसके प्रमुख बिन्दु हैः
- पी॰सी॰ आधारित
- प्लेटफार्म आत्मनिर्भर
- वेब आधारित इंटेरेक्टिव तंत्र
- माउस क्लिक
के साथ द्विभाषी रुप में उपलब्ध
- यथासंभव डेटाबेस का प्रयोग एवं द्विभाषा इंटरफेस
तथा सोफ्टवेयर अनुप्रयोग निर्माण कार्य में आवश्यक तंत्रों का यथा संभव स्वयं विकास
यथाः
- डेटाबेस लिप्यांतरण तंत्र
- फोन्ट परिवर्तक
- परीक्षण एवं मूल्यांकन तंत्र आदि